फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Entered the Panchayat office and created ruckus, abused the secretary

Una News: पंचायत कार्यालय में घुसकर हंगामा, सचिव से गाली गलौज

Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Entered the Panchayat office and created ruckus, abused the secretary
आरोप, सरकारी काम में बाधा डाली, जान से मारने की धमकी दी, केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोल (ऊना)। उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत टकोली के पंचायत सचिव ने सात लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है कि उन्होंने पंचायत कार्यालय में घुसकर हंगामा किया। सरकारी काम में बाधा डाली, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पंचायत सचिव राजकुमार ने इस संबंध में पुलिस चौकी जोल में शिकायत दर्ज करवाई है। पंचायत सचिव के अनुसार 28 अगस्त को वह पंचायत कार्यालय में कार्य कर रहे थे, तभी स्थानीय निवासी किशोरी लाल, सृष्टा देवी, कर्मी देवी, बीना देवी, प्रवीण कुमारी, अभिषेक और अभिनव अचानक कार्यालय में घुसे और हंगामा करने लगे। वे जोर-जोर से गालियां देने लगे और किशोरी लाल ने सचिव को कार्यालय से बाहर निकालने की कोशिश की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।राजकुमार ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से शांतिपूर्वक बात करने का प्रयास किया, लेकिन वे मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने सबसे पहले पंचायत का रिकॉर्ड इकट्ठा किया और उसे अलमारी में सुरक्षित रख लिया, क्योंकि आरोपी उस रिकॉर्ड को छीनने की कोशिश कर रहे थे। सचिव ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने मामले की जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed