फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   enjoy bhajan in radha krishan tample una

पूनम साध्वी ने भजनों से संगत को किया निहाल

Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
enjoy bhajan in radha krishan tample una
कोटलाकलां में वार्षिक महासम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी का आशीर्वाद लेती संगत। - फोटो : Una
ऊना। कोटला कलां में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में चल रहे वार्षिक महासम्मेलन दूसरे दिन पूनम साध्वी दिल्ली वाले ने अपने भजनों से सबको निहाल किया। मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने कोटला कलां मंदिर पहुंच कर राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पूनम साध्वी ने भजनों से श्री राधा कृष्ण मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। पूनम साध्वी ने कहा कि भगवान सबके अंदर रहता है, उनको बुलाने का ढंग आना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण का अवतार लीलाओं का अवतार है। विश्व कल्याण के लिए श्री कृष्ण ने तरह तरह की लीलाएं की। उन्होंने कहा कि अहंकार से भगवान की प्राप्ति नहीं होती। विनम्रता से ही भगवान को पाया जा सकता है। साध्वी पूनम ने कहा कि भगवान की दृष्टि जिस पर सीधी पड़ जाए, वह जन्म मृत्यु के चक्कर से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि कल कैसा था, आज कैसा है और आने वाला कल कैसा होगा, यह सब कुछ श्री कृष्ण भगवान ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि जिसने कृष्ण को मांग लिया, उसे दुनिया की कोई भी शक्ति हरा नहीं सकती। बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि हमें किसी से ईष्र्या, द्वेष नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब में लिखा है कि संत मिलन ते हरि यश गाओ, फालतू समय न गंवाओ।

कोटलाकलां में वार्षिक महासम्मेलन के दौरान मौजूद संगत।

कोटलाकलां में वार्षिक महासम्मेलन के दौरान मौजूद संगत।- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed