फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Empty spaces in the city's NH were dug to install railings.

Una News: शहर में एनएच के बीच खाली जगह रेलिंग लगाने के लिए कर दिए गड्ढे

Tue, 21 Apr 2026 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Apr 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Empty spaces in the city's NH were dug to install railings.
ऊना। शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के बीच खाली स्थान पर रेलिंग लगाने की प्रक्रिया लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। संबंधित विभाग द्वारा रेलिंग लगाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खोद दिए गए हैं। अब इन गड्ढों में सड़क की एक तरफ से दूसरी तरफ जाने वाले लोगों के गिरने का खतरा बन गया है। खास तौर पर छोटे बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय तो किसी तरह लोग संभलकर निकल जाते हैं लेकिन रात के समय इन गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है जिससे हादसे की आशंका कई गुना बढ़ गई है। रेलिंग लगाने का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऊना शहर में एनएच विंग की तरफ से नेशनल हाईवे के बीच रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए शहर में बस स्टैंड व रोटरी चौक और अन्य स्थानों पर हाईवे के बीच पड़ी खाली जगह पर गड्ढे कर दिए गए हैं। इससे हर समय हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार सांझा किए।
विज्ञापन



रेलिंग लगाने के लिए गड्ढे कर दिए गए हैं। ऐसे में हर सड़क से एक तरफ से दूसरी तरफ जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- शेखर कुमार, स्थानीय निवासी


संबंधित विभाग को उसी समय गड्ढे करने चाहिए, जब कार्य को करना हो। रोटरी चौक व अन्य क्षेत्रों में पहले ही गड्ढे कर दिए हैं। इससे गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंदन कुमार, स्थानीय युवा


चंडीगढ़-धर्मशाला एनएच पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में लोगों को सड़क पार करने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में विभाग को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।
-सचिन, स्थानीय युवा


रेलिंग लगने के बाद लोगों को सड़क पार करने के लिए वाहनाें के लिए छोड़े गए कटों का प्रयोग करना पड़ेगा। इससे भी स्थानीय लोगों को परेशानी होगी।
-सचिन कुमार, युवा


एनएच के बीचोंबीच रेलिंग लगाने का कार्य चल रहा है। इसे लेकर गड्ढे किए गए हैं। कार्य को जल्द पूरा करने के लिए संंबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं।
-राजेश कुमार, एसडीओ एनएच विंग ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed