फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employment fair will be organized in Bangana today to provide employment to youth.

Una News: युवाओं को रोजगार देने के लिए आज बंगाणा में लगेगा रोजगार मेला

Sun, 12 Jan 2025 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Employment fair will be organized in Bangana today to provide employment to youth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के मुख्यालय खंड बंगाणा में रविवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करना और क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या को कम करना है। इसमें बंगाणा के विधायक विवेक शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मेले में कई प्रमुख कंपनियां और संस्थान भाग ले रहे हैं। ये युवाओं के लिए कई तरह की नौकरियां लेकर आई हैं। इसमें आईटी, बैंकिंग, निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा क्षेत्र से जुड़ी नौकरियों की पेशकश की जाएगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र और कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को रिज़्यूम लिखने, साक्षात्कार की तैयारी और सही कॅरिअर चुनने के संबंध में विशेषज्ञों की ओर से मार्गदर्शन दिया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पहले से पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा रही है। रोजगार मेले में भी युवाओं को पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक विवेक शर्मा के निजी सचिव ने बताया कि यह रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जहां वे सीधे विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी योग्यताओं के अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। आयोजन समिति ने बताया कि इस मेले में करीब 700 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है। बंगाणा खंड विकास भवन में रोजगार मेले का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे होगा। इसमें भाग लेने के लिए स्थानीय युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed