फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employees went on strike by locking Nangal depot

नंगल डिपो को ताला लगा हड़ताल में उतरे कर्मचारी

Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Employees went on strike by locking Nangal depot
पंजाब रोडवेज पनबस कॉन्टैक्ट वर्कर यूनियन हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते हुए - फोटो : Una
नंगल। पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को मांगों को लेकर दो घंटे पंजाब रोडवेज नंगल डिपो को ताला लगाकर रोष प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। इस दौरान हिमाचल, सीटीयू और निजी बसें बस स्टैंड के बाहर ही रुकती सवारियों को उतार चढ़ा कर आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर यूनियन नेता सुनील कुमार, रामदयाल ने कहा कि बीते दिनों पंजाब के निवर्तमान मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के ओएसडी ने यूनियन नेताओं से बैठक कर जल्द उनकी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

जिस कारण अनिश्चित काल हड़ताल को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब पंजाब के मुख्यमंत्री को बदलने के चलते 29 सितंबर को की जाने वाली हड़ताल को रद्द कर यह हड़ताल 11 अक्तूबर को करने की घोषणा की थी। इन नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगे जल्द न पूरी हुई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अमरजीत सिंह बैंस, कुलबीर सिंह, अमरजीत सिंह भट्टी, कर्णपाल सिंह, सुखजिंद्र सिंह, राम लाल, सतनाम सिंह, हरभजन सिंह, सुच्चा सिंह, राज कुमार व जसवीर सिंह इत्यादि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed