फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employees State Insurance Corporation's hospital should be established at a suitable place

Una News: कर्मचारी राज्य बीमा निगम का उपयुक्त स्थान पर स्थापित हो अस्पताल

Sat, 12 Jul 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Employees State Insurance Corporation's hospital should be established at a suitable place
उद्योगपतियों ने सही भूमि चयनित करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम जिला ऊना में 100 बिस्तर का अस्पताल स्थापित करने जा रहा है। इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने राज्य सरकार को भूमि उपलब्ध करवाने को कहा है। लेकिन, जो भूमि प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है, उसे लेकर उद्योगपति एकमत नहीं हैं। बताया जा रहा कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर जयचंद में भूमि चयनित की गई है।
उद्योगपतियों का तर्क है कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल का निर्माण जिले में ऐसे स्थान पर हो, जहां पर सभी औद्योगिक क्षेत्रों के कामगारों के लिए आवागमन सुगम हो। उद्योगपतियों ने प्रदेश सरकार से सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही भूमि चयनित करने की मांग की है। जिले में औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर, बाथू-बाथड़ी-टाहलीवाल, अंब, गगरेट व जीतपुर बेहड़ी प्रमुख हैं। गोंदपुर जयचंद पंजाब-हिमाचल की सीमा पर स्थित है। यहां से महज बाथू-बाथड़ी-टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र ही नजदीक पड़ता है जबकि अन्य औद्योगिक क्षेत्र दूर हैं।
विज्ञापन

उद्योगपतियों का तर्क है कि अगर गोंदपुर जयचंद में ईएसआईसी का अस्पताल बनता है तो कामगारों को वहां उपचार के लिए जाने के लिए चार-चार बसें बदलनी पड़ेंगी। अंब, गगरेट और जीतपुर बेहड़ी औद्योगिक क्षेत्रों के लिए इससे नजदीक तो होशियारपुर पड़ेगा। कामगारों के हितों को ध्यान में रखते हुए कोई ऐसा स्थान निर्धारित किया जाए जहां कामगार आसानी से पहुंच सकें। अस्पताल के निर्माण के लिए पांच से सात एकड़ भूमि चाहिए। उपमंडल औद्योगिक संघ के प्रधान प्रमोद शर्मा व महासचिव सुरेश शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार सारी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही किसी सुगम स्थान पर ही जमीन उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल मंजीत कटोच का कहना है कि प्रदेश सरकार को जमीन उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जहां जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी वहां ही अस्पताल का निर्माण हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed