फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employees roar in protest against privatization of electricity board

Una News: बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में गरजे कर्मचारी

Tue, 31 Dec 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Employees roar in protest against privatization of electricity board
भोजनावकाश के दौरान बिजली बोर्ड ऊना के प्रांगण में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

बोले- बोर्ड में ओपीएस लागू नहीं, कर्मचारी कर रहे ठगा सा महसूस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड यूनियन ने बिजली बोर्ड ऊना के प्रांगण में भोजनावकाश के दौरान चंडीगढ़ बिजली बोर्ड के निजीकरण होने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी यूनियन (ऊना यूनिट) के प्रधान शाम लाल व यूनिट सचिव मुनीष शर्मा ने बताया कि यूनियन ने मांग की है कि बिजली बोर्ड का विघटन करना बंद किया जाए। बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन को अभी तक लागू नहीं किया गया। इससे विद्युत कर्मचारी अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। बिजली विभाग के निजीकरण करने के विरोध में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड यूनियन ने विरोध जताया है। कहा कि पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बिजली विभाग को वर्ष 2021 में केंद्र सरकार की ओर से एमिनेंट कंपनी को मात्र 871 करोड़ रुपये में बेच दिया गया था। चंडीगढ़ के बिजली कर्मचारियों के एनसीसीओईईई के बैनर तले किए गए लगातार संघर्ष और न्यायिक लड़ाई के चलते चंडीगढ़ प्रशासन बिजली महकमे को अभी तक कंपनी के सुपुर्द नहीं कर पाया। वहीं, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बिजली कंपनियों को निजी हाथों में देने के लिए पूरी तैयारियां चली है। कुछ जगह तो निजी हाथों में देने के बारे में टेंडर तक लगा दिए गए हैं। समूचे देश के बिजली कर्मचारी कठिन दौर से गुजर रहे हैं। वहीं, हिमाचल बिजली कर्मचारी और अभियंता की ओर से उठाए गए मुद्दों को भी प्राथमिकता में लाना होगा। बोर्ड का निजीकरण किसी के भी हित में नहीं हैं। इस मौके पर विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन से संयुक्त सचिव पंकज कुमार, यूनिट सचिव मुनीष शर्मा, प्रधान शाम लाल और अन्य गणमान्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed