{"_id":"69d55162af22b680040d07a6","slug":"eligible-tgt-teachers-deprived-of-promotion-should-get-headmaster-posts-una-news-c-93-1-ssml1048-187402-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रमोशन से वंचित पात्र टीजीटी शिक्षकों को मिले हेडमास्टर पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रमोशन से वंचित पात्र टीजीटी शिक्षकों को मिले हेडमास्टर पद
Wed, 08 Apr 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला ऊना ने प्रदेश सरकार की ओर से 511 हेडमास्टरों और 266 प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के बाद स्टेशन देने के फैसले का स्वागत किया है। संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का इसके लिए आभार जताया है। संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में हेडमास्टरों के करीब 700 पद अब रिक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत पद एक साथ खाली होने से स्कूलों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित होंगे। ऐसे में 20 से 29 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके और अब तक पदोन्नति से वंचित पात्र टीजीटी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से हेडमास्टर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा निदेशालय को पंचायत चुनावों की आचार संहिता लागू होने से पहले सभी शिक्षक वर्गों की लंबित पदोन्नति सूचियां जारी करनी चाहिए। साथ ही अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों का नियमितीकरण भी शीघ्र किया जाना चाहिए।
रमेश कुमार ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग में 749 टीजीटी शिक्षक, प्रवक्ता पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। कई शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति न मिलने के कारण टीजीटी पद से ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से पदोन्नति नहीं होने के कारण रिक्त पदों की संख्या बढ़कर करीब 14 हजार तक पहुंच गई है। उन्होंने मांग उठाई कि दो वर्षों से लंबित सीएंडवी से टीजीटी और जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति के सभी पैनलों को भी एकमुश्त मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग कोटे की विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब केवल स्टेशन आवंटन बाकी है। वरिष्ठता के नए नियमों के अनुसार समीक्षा कर लंबित पदोन्नति सूचियां 15 अप्रैल तक जारी की जाएं।