फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electronic electronic system will be implemented in the hospital, now observation number on the screen

Una News: अस्पताल में इलेक्ट्रॉनिक पर्ची सिस्टम होगा लागू, अब स्क्रीन पर दिखेगा नंबर

Fri, 02 Aug 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 02 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electronic electronic system will be implemented in the hospital, now observation number on the screen
ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ को कम करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने उठाया कदम
विज्ञापन

अस्पताल में लंबे समय से बंद पड़ी है इलेक्ट्रॉनिक पर्ची सिस्टम की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रॉनिक पर्ची सिस्टम प्रणाली शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कदमताल शुरू कर दी है। प्रबंधन ने मरीजों को ओपीडी के बाहर कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करने की समस्या को दूर करने के लिए एक अहम कदम उठाया है।
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में पहले से ही इलेक्ट्रॉनिक पर्ची सिस्टम से जुड़े मशीन स्थापित की गई है, लेकिन इनका काफी समय से प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इस पर अब प्रबंधन ने इन मशीनों के प्रयोग को लेकर कार्य शुरू कर दिया है। इन मशीनों के संचालन से मरीजों को कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा ओपीडी में पर्ची की अदला-बदली को लेकर होने वाली दिक्कतों से भी दो-चार नहीं होना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना सुबह से ही मरीजों का जुटना शुरू हो जाता है। वर्तमान में पर्ची काउंटर से पर्ची लेने के बाद मरीज को ओपीडी के बाहर मौजूद होमगार्ड के जवान को पर्ची सौंपनी होती है। इसके बाद वह पर्ची चिकित्सक के टेबल पर रख दी जाती है। फिर बारी-बारी से होमगार्ड जवान द्वारा मरीजों को ओपीडी के अंदर बुलाया जाता है। इस दौरान मरीजों की तरफ से कई बार पर्ची आगे पीछे करने के भी आरोप लगाए जाते हैं। साथ ही मरीजों को कतार में रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान यह भी पता नहीं रहता उसकी बारी कितने मरीजों के बाद आएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अस्पताल में जनरल ओपीडी, ऑर्थो ओपीडी, गायनी ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी में सबसे अधिक मरीजों की संख्या रहती है। ऐसे में मरीजों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए भी कई बार प्रबंधन और होमगार्ड जवानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए अस्पताल की ओपीडी के बाहर लगे इलेक्ट्रॉनिक पर्ची सिस्टम डिस्प्ले बोर्ड द्वारा मरीज को टोकन प्रदान किए जाएंगे। डिस्प्ले बोर्ड पर टोकन में दिए गए नंबर अंकित होने पर ही वह मरीज उपचार के लिए ओपीडी में जाएगा। इससे ओपीडी के बाहर लगने वाली कतार भी व्यवस्थित रहेगी। साथ ही मरीजों को भी पता रहेगा कि उनकी बारी कब तक आने वाली है। अस्पताल प्रबंधन ने इन मशीनों को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आगामी दिनों में अस्पताल में इन मशीनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
अस्पताल में इलेक्ट्रॉनिक पर्ची सुविधा शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा बैठने के लिए बैंच व कुर्सियों भी लगाई जाएंगी। अस्पताल में मरीज को कोई दिक्कत न हो, इस दिशा में हरसंभव कार्य किया जा रहा है।
डॉ. संजय मनकोटिया, अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed