{"_id":"666211817964645b450f02e7","slug":"electricity-wires-broken-in-bangana-due-to-storm-supply-halted-una-news-c-93-1-ssml1047-125660-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: तूफान से बंगाणा में टूटे बिजली के तार, आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: तूफान से बंगाणा में टूटे बिजली के तार, आपूर्ति ठप
Fri, 07 Jun 2024 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा क्षेत्र में टूटी हुई तारों की मुरम्त में जूटे विभाग कर्मी।संवाद
विद्युत बोर्ड को हुआ 80 हजार रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र में बुधवार शाम आए तूफान के चलते कई स्थानों पर बिजली की तारेंं टूट गई हैं। इसके चलते पिपलू धार, लठियाणी, धुंधला, हटली, अरलू, तलमेहडा फीडर में विद्युत बोर्ड को लगभग 80 हजार रुपये का नुक़सान हुआ है। वहीं, कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। तूफान के चलते कुछ स्थानों पर खंबों सहित विद्युत आपूर्ति की तारें व ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर बिजली की आपूर्ति बंद रही। वीरवार सुबह से लाइनों की मरम्मत करने के लिए विद्युत बोर्ड के कर्मचारी फील्ड में डटे रहे। ऐसे में गर्मी के बीच बिजली न होने से स्थानीय लोगो को परेशानी झेलनी पड़ी।
उधर, विद्युत उपमंडल बंगाणा के सहायक अभियंता ई. उदित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 33, 11केवी फीडर को तूफान की वजह से नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली की तारेंं भी टूटी हैं। उसे सुचारू करने के लिए टीमें वीरवार सुबह से ही डटी हुई है। उसके बाबजूद भी किसी उपभोक्ता को दिक्कत आए तो 98168-62034, 98820-94242, 70184-55213, 9816145251, 6230683691, 01975262045 इन फोन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।