फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity was restored in Bangana Mini Secretariat after four days

Una News: बंगाणा मिनी सचिवालय में चार दिन बाद बहाल हुई बिजली

Thu, 19 Jun 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity was restored in Bangana Mini Secretariat after four days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। बंगाणा मिनी सचिवालय में चार दिन बाद वीरवार को विद्युत सेवा बहाल कर दी गई। बिजली आते ही सभी विभागों में काम दोबारा शुरू हो गया। बिजली की बहाली के साथ ही जनता को राहत मिलनी शुरू हो गई है। विभिन्न विभागों में लोगों के प्रमाण पत्र, आय और जाति संबंधी दस्तावेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित फॉर्म आदि फिर से जारी होने लगे हैं। पिछले चार दिन से बिजली गुल होने के कारण सचिवालय में सारा कार्य लगभग ठप पड़ा था। इससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई लोग प्रतिदिन कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन काम न होने के कारण उन्हें मायूस लौटना पड़ता था। बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों के बाद आखिरकार आज सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू हो गई, जिससे सभी विभागों में गतिविधियां फिर से रफ्तार पकड़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed