फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity demand increased by 20 MW in summer, transportation is getting 170-180 MW

Una News: गर्मियों में 20 मेगावाट बढ़ी विद्युत की मांग, 170-180 मेगावाट हो रही ट्रांसपोर्टेशन

Sun, 19 May 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity demand increased by 20 MW in summer, transportation is getting 170-180 MW
पेखूबेला में संचालित सौर उर्जा 32 मेगावाट परियोजना ने कम की विद्युत की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सर्दी के जाने से लेकर अब तक की गर्मी में विद्युत मांग लगातार बढ़ी है। वर्तमान में 20 मेगावाट की अधिक खपत बिजली की हो रही है। इतनी ही अधिक विद्युत आमद यानी ट्रांसपोर्टेशन हो रही है। जैसे-जैसे बीते एक सप्ताह से लगातार ऊना में गर्मी के चलते पारा बढ़ता जा रहा है। गर्मी कम करने के लिए लोग जैसे-जैसे पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) का सहारा ले रहे हैं। इससे वातावरण पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। बिजली की घरों से लेकर निजी और सरकारी संस्थानों में खपत बढ़ गई है। ऊपर से औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की खपत भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। यही वजह है कि वर्तमान में गर्मी के बीच बिजली की ट्रांसपोर्टेशन 170-180 मेगावाट पहुंच गई है, जो कि सर्दी में आमूमन 150-160 मेगावाट के बीच रहती है। हालांकि जिला में स्थापित सौर उर्जा परियोजनाएं जिला की बिजली आपूर्ति में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। इससे विद्युत आमद में खपत होने वाली बिजली का बचाव भी मिल रहा है।
---
पेखूबेला सौर उर्जा परियोजना बनी वरदान
वर्तमान में जिला के लिए मुख्य विद्युत केंद्र से 400 केवीए की लाइन चलती है। इसमें से आगे विद्युत विभिन्न भागों में जरूरत अनुसार 220, 132, 66, 33, 22 और 11 केवी लाइनों में तबदील की जाती है। फिर घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए ट्रांसफार्मर के माध्यम से घरों को लोड अनुसार विद्युत सप्लाई हो रही है। फिलहाल नैहरियां ग्रिड से 220केवी से ऊना तक आने वाली विद्युत में पेखूबेला में संचालित हो रहा 32 मेगावाट सौर उर्जा परियोजना बड़ी राहत बनी है। नैहरियां से पेखूबेला में पैदा होने वाली 32 मेगावाट की आमद को 220 केवीए से कम कर रहा है। नैहरियां से ऊना तक की लाइन पर लोड कम कर रहा है।
विज्ञापन

विद्युत कट से आमजन परेशान

उधर, भीषण गर्मी के बीच विद्युत कट लगने का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। इससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विशेषकर हरोली क्षेत्र के कई गांवों में दिनभर विद्युत आपूर्ति बाधित होने लगी है। शनिवार को पंडोगा, ईसपुर गांव में सुबह करीब 11 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। करीब 44 डिग्री के तापमान में लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, नीलम देवी, अशोक कुमार, रविंद्र कुमार ने कहा कि तीखी धूप, लू के बीच घर से बाहर जाना तो मुश्किल है, लेकिन बिजली बाधित रहने से घर में रहना भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्तमान में बिजली की ट्रांसपोर्टेशन 170-180 मेगावाट पहुंच गई है। हालांकि गर्मी के इस सीजन के बीच इसकी आमद एवं खपत में कोई ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन सर्दी के मुकाबले यह 20 मेगावाट तक ज्यादा है। अन्यथा सर्दी में 150-160 मेगावाट की ट्रांसपोर्टेशन रहती है।

-ईंजी. बलराज सांगर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed