{"_id":"6a1f260a66e604bdcc0eef87","slug":"electricity-board-playing-with-high-tension-wires-system-running-through-jugaad-una-news-c-93-1-una1026-193679-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हाईटेंशन तारों से खेल रहा बिजली बोर्ड, जुगाड़ से चल रही व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हाईटेंशन तारों से खेल रहा बिजली बोर्ड, जुगाड़ से चल रही व्यवस्था
Wed, 03 Jun 2026 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
गगरेट क्षेत्र के जीतपुर बेहड़ी में हरे पेड़ों से गुजरती हुई हाई टेंशन तारें। संवाद
- फोटो : शिविर में पिरामिड बनाते विद्यार्थी।
घनारी (ऊना)। एक तरफ बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर और आधुनिक व्यवस्था का ढिंढोरा पीटता है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत उसकी कार्यशैली की पोल खोल रही है। ग्रामीण इलाकों में हाईटेंशन लाइनों की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि बिजली बोर्ड खुद ही लोगों की जान जोखिम में डाल रहा है। बोर्ड अक्सर घंटों तक बिजली बंद कर यह दावा करता है कि लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियों की सफाई की जा रही है लेकिन गगरेट क्षेत्र के जीतपुर बेहड़ी में हालात बिल्कुल उलट हैं। यहां बिजली के तार खुलेआम हरे-भरे पेड़ों की टहनियों से गुजर रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस खतरनाक स्थिति को सुधारने के बजाय बोर्ड ‘जुगाड़ तंत्र’ पर भरोसा कर रहा है। तारों को रस्सियों से बांधकर हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है, जो न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि पूरी तरह से लापरवाही की पराकाष्ठा है। लोगों में इस लापरवाही को लेकर भारी रोष है। लोगों ने कहा कि अगर समय रहते इन खतरनाक तारों को ठीक नहीं किया गया तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस बारे में अधिशासी अभियंता, गगरेट खुशविंद्र ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मामला ध्यान में आया है। इस पर जल्द ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हाई वोल्टेज तारों को पेड़ों से बांधना किसी बड़ी घटना को न्योता देना है। इस तरह की लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है। विद्युत बोर्ड को इस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
-सुरेश कुमार, स्थानीय निवासी
इस तरह हाई वोल्टेज तारों को पेड़ों के साथ रस्सियों से बांधना खतरे से खाली नहीं है। यह स्थिति बिजली बोर्ड की लापरवाही को दर्शाती है। बोर्ड काे जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
-किरण लता, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
हाई वोल्टेज तारों को पेड़ों से बांधना किसी बड़ी घटना को न्योता देना है। इस तरह की लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है। विद्युत बोर्ड को इस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
विज्ञापन
-सुरेश कुमार, स्थानीय निवासी
इस तरह हाई वोल्टेज तारों को पेड़ों के साथ रस्सियों से बांधना खतरे से खाली नहीं है। यह स्थिति बिजली बोर्ड की लापरवाही को दर्शाती है। बोर्ड काे जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
-किरण लता, स्थानीय निवासी