फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly widow woman raped after assault

Una News: बुजुर्ग विधवा महिला के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म

Fri, 14 Feb 2025 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Elderly widow woman raped after assault
आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद दरवाजा बाहर से किया बंद, महिला का मोबाइल लेकर भागा
विज्ञापन

सुबह पीड़िता के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने खोला दरवाजा
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैड़ी (ऊना)। उपमंडल अंब के मुबारिकपुर क्षेत्र में एक बुजुर्ग विधवा महिला (73) के साथ 30 वर्षीय युवक की ओर से मारपीट के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुबारिकपुर निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि बीती रात उनकी ही पहचान का एक युवक उनके घर में आया और पानी की मांग की। पानी-पीने के बाद जैसे ही महिला पीछे की तरफ हटी तो आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला का मोबाइल अपने साथ ले गया और बाहर से घर का दरवाजा भी बंद कर गया। मारपीट के चलते सारी रात बेहोश रहने के बाद जब महिला सुबह उठी तो उसके रोने की आवाज सुनकर उसके पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला और गांव के उपप्रधान के साथ उसकी बात करवाई। उपप्रधान महिला को सिविल अस्पताल अंब ले आए। महिला के पति का देहांत हो चुका है और उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। मौजूदा समय में महिला अकेले ही अपने घर पर रहती है। अस्पताल में डॉक्टर ने पुलिस थाना अंब में मारपीट का मामला आने की जानकारी दी। जबकि, महिला का मेडिकल करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एसएचओ अंब अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें अस्पताल से महिला के साथ मारपीट होने की सूचना मिली थी। मेडिकल के बाद महिला के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चिंकी निवासी मुबारिकपुर तहसील घनारी जिला ऊना के रूप में की है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed