{"_id":"6ad3c539c0880e7fda018647","slug":"elderly-person-injured-after-being-hit-by-a-canter-in-majara-referred-to-pgi-una-news-c-93-1-ssml1048-210251-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मजारा में कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मजारा में कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग घायल, पीजीआई रेफर
Sun, 18 Oct 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत मजारा में एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 71 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। घायल की पहचान किशन चंद निवासी सिंगा, तहसील हरोली के रूप में हुई है। उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
पुलिस को दिए बयान में राजेश कुमार निवासी मैहतपुर ने बताया कि वह 16 अक्तूबर को साथी मनीष कुमार के साथ छोटा हाथी में परचून का सामान लेकर संतोषगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब 12:35 बजे जब वे मजारा में वट्ठल कारखाने से आगे और एचपी पेट्रोल पंप से थोड़ा पीछे पहुंचे तो उनके आगे एक बाइक सवार बुजुर्ग संतोषगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए सफेद रंग के कैंटर ने तेज रफ्तार से उनके वाहन को ओवरटेक किया। इसके बाद कैंटर ने आगे चल रही बाइक को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिर गए जबकि बाइक सड़क किनारे कच्चे हिस्से में जा गिरी। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत संतोषगढ़ की ओर भाग गया। राजेश कुमार और अन्य राहगीरों ने घायल बुजुर्ग को संभाला। उनकी जेब में मिले फोन से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संतोषगढ़ पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। चिकित्सकों ने सिर का सीटी स्कैन और एक्स-रे करवाने के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें आगे के उपचार के लिए पीजीआई ले गए।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर अज्ञात कैंटर के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।