{"_id":"67603b85b924262c1e0cfcbe","slug":"elderly-man-bitten-by-pet-dog-case-filed-against-owner-una-news-c-93-1-una1002-141164-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बुजुर्ग को पालतू कुत्ते ने काटा, मालिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बुजुर्ग को पालतू कुत्ते ने काटा, मालिक पर केस
Tue, 17 Dec 2024 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:08 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट पुलिस थाना के अंतर्गत भद्रकाली गांव में पालतू कुत्ते के काटने का एक मामला सामने आया है। 71 वर्षीय बुजुर्ग तिलकराज ने कुत्ते के मालिक राय सिंह राणा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के अनुसार तिलकराज सोमवार सुबह करीब 11ः00 बजे अपनी बाइक से भद्रकाली की ओर जा रहे थे, तभी राय सिंह राणा के पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। तिलकराज ने बताया कि घटना के समय राय सिंह मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने मदद करने की बजाय शिकायतकर्ता से उलझना शुरू कर दिया।
तिलकराज ने यह भी बताया कि इससे पहले भी राय सिंह के कुत्ते ने उन्हें काटा था, जिसका इलाज सरकारी अस्पताल दौलतपुर में करवाया गया था। पुलिस ने तिलकराज की शिकायत पर राय सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 291 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई कुलभूषण द्वारा की जा रही है।