{"_id":"6617e377700384e8c00a028f","slug":"eid-ul-fitroffered-prayers-and-prayed-for-peace-una-news-c-93-1-ssml1048-121784-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ईद-उल-फितर... नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ईद-उल-फितर... नमाज अता कर मांगी अमन-चैन की दुआ
Fri, 12 Apr 2024 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Apr 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
ऊना में ईद के चलते गले मिलते हुए मुसलमान समुदाय के बच्चे।संवाद
ऊना समेत टाहलीवाल और अंब में एक-दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/टाहलीवाल। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वीरवार को ईद-उल-फितर (मीठी ईद) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता की और नमाज के बाद देश की तरक्की और हिफाजत के लिए अमन-चैन की दुआ की। उन्होंने आपसी भाईचारा कायम रहने की भी दुआ की तथा एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। जिला ऊना के अंब टाहलीवाल और बडूही टकारला, पंजाओ, धार गुज्जरां, रपोह मिसरां, कुठेहडा खैरलां, नैहरियां, ज्वार क्षेत्र में सबसे अधिक ईद की धूम नजर आई।
वहीं, ईद की छुट्टी होने के चलते जिले के मुख्य बाजार सुनसान नजर आए। टाहलीवाल में ईद के उपलक्ष्य पर रोशन दीन, बैशाख दीन, मकसूद, मंगत दीन, दिलवर मोहम्मद, सलीम दीन सदीक दीन, बशीर दीन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। बता दें कि रमजान के पाक माह में 30 रोजे के बाद गुरुवार को ईद की नमाज में मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ मांगी गई। सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। ईद की नमाज यहां ठीक साढ़े सात बजे शुरू हुई। ईद आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। ईद की नमाज के मौके पर समस्त मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रही।