फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Efforts are being made to provide better health facilities to mothers and infants: DC

माताओं, शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कर रहे प्रयास : डीसी

Wed, 26 Mar 2025 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to provide better health facilities to mothers and infants: DC
ऊना में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय जागरूकता शिविर दौरान प्रतिभागियों
उपायुक्त ने सुमन कार्यक्रम के तहत मिल रहीं सुविधाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित किए जा रहे सुरक्षित मातृत्व आश्वासन कार्यक्रम (सुमन) की समीक्षा बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल ने ली। बैठक का मकसद मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु दर को शून्य करने की दिशा में प्रगति की समीक्षा करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना रहा। बैठक में मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि जिले में सुमन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 59 स्वास्थ्य उपकेंद्र, 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पांच नागरिक अस्पताल अधिसूचित किए गए हैं। जिला में अब तक 7,317 गर्भवती महिलाओं की एंटीनेटल केयर (एएनसी) जांच पूरी की जा चुकी है। जिले में चार एएनसी जांच का लक्ष्य 86.1 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। उच्च जोखिम गर्भावस्था की पहचान का लक्ष्य 7.1 प्रतिशत तक पूरा किया गया है। पंजीकृत गर्भवती महिलाओं में प्रसव दर 96.4 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि जिले में पिछले वर्ष की तुलना में मातृ मृत्यु दर में कमी दर्ज की गई है जो सुरक्षित मातृत्व सेवाओं में सुधार को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed