फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Educational institutions continue to be arbitrary regarding school opening times.

Una News: स्कूल खुलने के समय को लेकर शिक्षण संस्थानों की मनमानी जारी

Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions continue to be arbitrary regarding school opening times.
कई स्कूलों में साढ़े आठ बजे तक नहीं खुलते गेट
विज्ञापन


बच्चे स्कूल के बाहर खड़े रहकर करते हैं गेट खुलने का इंतजार

कई स्कूलों में अभी भी साढ़े नौ बजे से शुरू हो रहीं कक्षाएं

नियमों के अनुसार नौ बजे है स्कूल शुरू होने का समय
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिलेभर में सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने के निर्धारित समय को लेकर मनमानी जारी है। शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद कई स्कूल समय पर अपने गेट नहीं खोल रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय नियमों के तहत स्कूलों के खुलने का समय सुबह नौ बजे निर्धारित है। हालांकि, कई स्कूलों को यह निर्देश दिए गए थे कि विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेट साढ़े आठ बजे तक खोल दिए जाएं, ताकि प्रार्थना सभा और कक्षाएं समय पर शुरू हो सकें। इसके बावजूद कई स्कूलों ने समय पर गेट नहीं खोले, जिससे समय पर स्कूल आने वाले छात्रों को बाहर खड़ा रहना पड़ा। कुछ स्थानों पर तो बच्चे दीवार फांदकर स्कूल परिसर में प्रवेश करते हुए देखे गए, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय है। अभिभावकों का कहना है कि यदि इस दौरान किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कई स्कूलों में कक्षाएं अभी भी साढ़े नौ बजे से शुरू हो रही हैं, जो विभागीय निर्देशों के विपरीत है। इससे न केवल पढ़ाई का समय प्रभावित हो रहा है, बल्कि शैक्षणिक अनुशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों सतीश कुमार, राजकुमार, जसविंदर, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नीलम देवी, संतोष रानी, रीता देवी ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सभी शिक्षण संस्थान निर्धारित समय का पालन करें। उन्होंने कहा कि स्कूल समय में यह लापरवाही न केवल विद्यार्थियों की सुरक्षा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर भी सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार का कहना है कि यदि लिखित शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की टीमें निरीक्षण में लगातार सक्रिय हैं और इस प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed