फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education is the strongest foundation of any society: Dr. RC Sharma

शिक्षा ही किसी समाज की सबसे सशक्त नींव : डॉ. आरसी शर्मा

Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Education is the strongest foundation of any society: Dr. RC Sharma
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में पहुँचे शिक्षाविद डॉ. आर.सी. शर्मा को सम्मानित करते हुए।स्रोत
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में पहुंचे शिक्षाविद ने जरूरतमंद बच्चों के सहयोग का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार का शिक्षाविद, समाजसेवी डॉ. आरसी शर्मा ने शनिवार को दौरा किया। मूल रूप से चौकीमन्यार के निवासी डॉ. शर्मा ने अमेरिका के प्रसिद्ध कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है और वह शिक्षा एवं नीति-निर्माण के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं। उन्होंने यूनेस्को और एनसीईआरटी जैसे संस्थानों में सलाहकार की भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे नोएडा स्थित रामेश इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन का संचालन कर रहे हैं और शिक्षक-प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। डॉ. शर्मा ने समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान कर गरीब बच्चों के उत्थान में सहयोग किया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी समाज की सबसे सशक्त नींव है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वह आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों के लिए वित्तीय सहायता एवं मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू करेंगे, जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और कॅरिअर निर्माण में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा, शिक्षकों एवं प्रशासन ने डॉ. शर्मा का हार्दिक स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। प्राचार्य डॉ. राणा ने कहा कि शिक्षा और समाज एक-दूसरे के पूरक हैं। जितनी अच्छी शिक्षा होगी, उतना ही बेहतर समाज बनेगा। डॉ. शर्मा की इस यात्रा से छात्रों में उत्साह का संचार हुआ है और आने वाले समय में यह यात्रा छात्रों के भविष्य को नई दिशा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed