फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education department will test the intellectual level of children

Una News: बच्चों के बौद्धिक स्तर को परखेगी शिक्षा विभाग

Fri, 17 Oct 2025 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Education department will test the intellectual level of children
निरीक्षण में बच्चों से पूछे जाएंगे विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल
विज्ञापन

कमी मिलने पर प्रबंधन से होगा जवाब तलब

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीम विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर की जांच करेगी। इसके लिए बच्चों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। किसी भी प्रकार की खामी पाए जाने पर संबंधित विषयों के अध्यापकों और प्रबंधन से जवाब तलब किया जाएगा। वर्तमान में विभाग की टीमें स्कूलों के भवनों व अन्य व्यवस्थाओं को परख रही है। अब इसमें बच्चों के ज्ञान की परख भी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार जिला प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग की टीमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र में लगातार स्कूलों के निरीक्षण पर हैं। बरसात से प्रभावित स्कूल भवनों का निरीक्षण किया जा रहा, वहीं शिक्षा की गुणवत्ता की परख भी जारी है। अब कक्षाओं में जाकर बच्चों के गणित, हिंदी, राजनीति शास्त्र, विज्ञान, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों के बारे सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

ध्यान रहे कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) 2025 के अनुसार हिमाचल प्रदेश की शिक्षा में बड़ी छलांग लगी है, जिससे वह देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यह 2021 में 21वें स्थान की तुलना में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इसके अतिरिक्त राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है और विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात में देश में प्रथम स्थान पर है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए अब शिक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता को लगातार सुधारा जा रहा। इसमें कई स्कूल शानदार प्रदर्शन भी कर रहे। कहा कि अगर कहीं खामी पाई जाएगी, वहां के प्रबंधन व अध्यापकों के सवाल पूछे जाएंगे। किसी स्कूल में कोई परेशानी पेश आ रही तो विभाग को संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed