{"_id":"627aaa487040504c357f9df9","slug":"education-department-team-did-surprise-inspection-of-lalhari-school-una-news-sml408415323","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग की टीम ने ललहड़ी स्कूल का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग की टीम ने ललहड़ी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ललड़ी स्कूल में निरीक्षण करते हुए। संवाद
- फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला शिक्षा विभाग की टीम लगातार स्कूलों के औचक निरीक्षण में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मंगलवार को शिक्षा विभाग की टीम ने हरोली खंड के राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला ललहड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग की टीम को स्कूल की व्यवस्था बेहतर पाई गई।
स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं, एलईडी और अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त पाईं गईं। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग देवेंद्र चंदेल ने स्कूलों में अच्छी व्यवस्थाओं को लेकर केंद्र के मुख्य शिक्षक सर्वजीत सिंह राणा की प्रशंसा की। जानकारी के अनुसार उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल अपनी निरीक्षण टीम के साथ मंगलवार को प्राथमिक पाठशाला ललहड़ी में पहुंचे। उन्होंने पठाशाला में स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां लगे स्मार्ट बोर्ड अच्छी स्थिति में पाए गए। कक्षा में मौजूद बच्चों ने उपनिदेशक के सामने उन्हें पढ़ाए जाने वाले विभिन्न विषयों की जानकारी भी दी।
पाठशाला में नर्सरी से पांचवीं तक कुल 330 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिला के अन्य स्कूलों से हटकरयहां बच्चों को संगीत की शिक्षा भी दी जा रही है। बच्चों को रचनात्मक तरीके से पढ़ाने के लिए कक्षाओं की दीवारों पर सुंदर आकृतियां बनाई गई हैं। इसके अलावा पाठशाला में फूलवाड़ी तैयार की गई है। उपनिदेशक चंदेल ने कहा कि पाठशाला का संपूर्ण रिकार्ड दुुरुस्त पाया गया। इस मौके पर मुख्य अध्यापक बहादुर राणा, उच्च पाठशाला गुरपलाह में कार्यरत अध्यापक नरेश कुमार, अरविंद, शारदा देवी, शिल्पा देवी और रंजना ठाकुर उपस्थित रहे।