फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Education Department gave recognition to 16 private schools

शिक्षा विभाग ने 16 निजी स्कूलों दी मान्यता

Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Education Department gave recognition to 16 private schools
ऊना में प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक दवेंद्र चदेंल निजी स्कूल के दस्तावेजों की जांच करते हुए। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला शिक्षा विभाग निजी स्कूलों की मान्यता के लिए लगातार औचक निरीक्षण कर रहा है। उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को 16 निजी स्कूलों में जाकर व्यवस्थाएं जांचीं और उनकी मान्यता नवीनीकरण को मंजूरी दी। बीते कई दिनों से चल रहे इस औचक निरीक्षण के दौरान करीब एक दर्जन निजी स्कूलों में मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं मिली। इसके चलते उनकी मान्यता का नवीनीकरण नहीं हो पाया।
जानकारी के अनुसार उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल और उनकी टीम ने केपीएस पब्लिक स्कूल चंदपुर, गुरुनानक पब्लिक स्कूल ढिलवां, विश्व भारती पब्लिक स्कूल सलोह, अजंता पब्लिक स्कूल लालूवाल, आनंद भवन पब्लिक स्कूल बसोली, मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी साइंस स्कूल अंब, केवी इंटरनेशनल स्कूल धुसाड़ा, गोकुल मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैहरियां, रुद्रा इंटरनेशल स्कूल बसाल, डीएवी कालू दी बड़, सुधा मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब, सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजावर, केसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंडोगा, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल लठियानी, बीआरएन मॉडल स्कूल धढीयाल और शिवा मॉडल हाई स्कूल कुरियाला में व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूलों में बच्चों के बैठने, खेलने, पीने के पानी, अध्यापकों के शिक्षा से जुड़े प्रमाण पत्र समेत तमाम व्यवस्थाओं को जांचा। इसके बाद इन स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण को मंजूरी दी गई। बताया जा रहा कि निरीक्षण के दौरान करीब एक दर्जन स्कूलों में व्यवस्थाएं मानकों के मुताबिक नहीं मिलीं। उन सभी स्कूलों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें मान्यता नवीनीकरण के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र चंदेल ने कहा कि निजी स्कूल प्रमुख निरीक्षण के दौरान पाई जा रही त्रुटियों को अतिशीघ्र पूर्ण करें ताकि समय पर उन्हें मान्यता प्रदान की जा सके। उन्होंने निजी स्कूल प्रमुखों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिला में कोई भी निजी स्कूल मान्यता या मान्यता नवीनीकरण के बिना कार्य नहीं करेगा अन्यथा विभागीय नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed