फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Educated students for voter registration

Una News: मतदाता पंजीकरण के लिए छात्रों को किया शिक्षित

Sat, 17 May 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Educated students for voter registration
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय अंब के इलेक्ट्रो साक्षरता क्लब ने शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस दौरान मतदाता पंजीकरण के महत्व के बारे में छात्रों को शिक्षित किया गया। उन्हें मतदाता हेल्पलाइन मोबाइल एप का उपयोग करके पंजीकरण करने के तरीके के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्राचार्य दर्शन धीमान ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्रों को अपने आसपास के लोगों में मतदाता पंजीकरण के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी गई। इस अभियान का उद्देश्य नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देना और नागरिकों को उनके मतदान अधिकारों का प्रयोग करने के लिए सशक्त बनाना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed