फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ED action against Rahul GandhiCongress demonstrated in protest

राहुल गांधी पर ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jun 2022 09:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
ED action against Rahul GandhiCongress demonstrated in protest
मिनी सचिवालय ऊना के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ द्ववेशपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ प्रदर - फोटो : Una
राहुल गांधी पर ईडी कार्रवाई के
विज्ञापन

विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, जमकर की नारेबाजी
केंद्र सरकार ने युवाओं, कर्मचारियों और मजदूरों से किया छल: राणा रणजीत
कांग्रेस नेताओं को बेवजह प्रताड़ित कर रही केंद्र सरकार: दीपक लठ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ईडी की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर ही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ओच्छी राजनीति पर उतर आई है। बेवजह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को परेशान किया जा रहा है, लेकिन हर कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग परेशान है। युवा, मजदूर, कर्मचारी हर कोई अपनी परेशानी बयां कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस नेता दीपक लठ ने कहा कि आज युवा सड़कों उतरने को मजबूर हो गया है। यह सब केंद्र सरकार की कारगुजारी है। युवाओं को रोजगार का मौका न देेकर केंद्र सरकार ने पहले ही छल किया है। अब अग्निपथ योजना लाकर नौजवानों का भविष्य खराब करने में तुली हुई है। कहा कि आज मजदूर वर्ग केंद्र सरकार की नीतियों से तंग है। युवा वर्ग नौकरी के लिए तरस रहा है। कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए केंद्र सरकार रोजाना नए हथकंडे अपना रही है। इन कार्यों के कारण ही केंद्र सरकार पतन की ओर अग्रसर है। कहा कि जनता के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिल रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताया है कि इस तरह की ओछी हरकतों से बाज आएं अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता संसद के लिए कूच करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक राकेश कालिया, अमन और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed