{"_id":"67602b451dc7f417f5031a40","slug":"economic-condition-will-not-become-a-hindrance-in-marriage-of-daughters-sudarshan-una-news-c-93-1-ssml1047-141123-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की शादी में आर्थिकी नहीं बनेगी बाधा : सुदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की शादी में आर्थिकी नहीं बनेगी बाधा : सुदर्शन
Tue, 17 Dec 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Dec 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
बेटियों के विवाह के लिए सहायता राशि के चेक प्रदान करने के विधायक लाभार्थियों के साथ। -स्रोत : स
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सोमवार को अंब स्थित पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में 16 जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने परिवारों को चेक वितरित किए और कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती है।
विधायक बबलू ने बताया कि यह राशि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को दी गई है, ताकि उनकी बेटियों की शादी में कोई परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसी भी निर्धन परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक दिक्कतों का सामना नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य डा. राजपाल शर्मा, स्वर्ण सिंह ढिल्लो, प्रधान श्रवण सिंह बिट्टू, पूर्व प्रधान रघुदत्त, राजिंद्र कुमार, पार्षद राजेश शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव असलम, सचिन धीमान और सुमन बाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद