फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Earnings of 2.5 lakh in a single day from 30 additional buses deployed on the Baddi-Chandigarh route.

Una News: बद्दी-चंडीगढ़ भेजी 30 अतिरिक्त बसों से एक दिन में ढाई लाख की कमाई

Tue, 01 Sep 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 01 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Earnings of 2.5 lakh in a single day from 30 additional buses deployed on the Baddi-Chandigarh route.
ऊना। रक्षाबंधन के बाद रविवार को घर से काम और शिक्षण संस्थानों की ओर लौटे यात्रियों की भीड़ ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कमाई का पहिया बढ़ा दिया। बद्दी, नालागढ़ और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने पर ऊना डिपो ने 30 अतिरिक्त बसें मैदान में उतारीं थी। इन बसों ने एक ही दिन में निगम के खजाने में करीब ढाई लाख रुपये की आमदनी जमा कर दी। वहीं, चिंतपूर्णी और मैड़ी मेले के दौरान अतिरिक्त बसों के संचालन से भी डिपो को करीब 23 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

एचआरटीसी प्रबंधन के आंकड़े बताते हैं कि चिंतपूर्णी और मैड़ी मेले के दौरान ऊना डिपो की ओर से चलाई गई अतिरिक्त बसों ने भी कमाई के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया। इन बसों से करीब 23 लाख रुपये की आय दर्ज की गई। मेले के दौरान डिपो की बसों को औसतन 92 रुपये प्रति किलोमीटर की आमदनी हुई जो कि अब तक की रिकॉर्ड तोड़ कमाई है। सामान्य दिनों में निगम की बसों से औसतन 35 से 45 रुपये प्रति किलोमीटर की आमदनी होती है। इससे स्पष्ट है कि धार्मिक आयोजनों और त्योहारों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने का सीधा असर निगम की आय पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

बता दें कि माता श्री चिंतपूर्णी मेले के दौरान निगम ने 17 स्पेशल ई-बसें चलाईं थीं। ये बसें ऊना से वाया होशियारपुर होते हुए माता चिंतपूर्णी रूट पर चलाईं गई। इसके अलावा छह डीजल बसें भी अतिरिक्त व्यवस्था में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊना डिपो द्वारा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा माता श्री चिंतपूर्णी और मैड़ी मेले के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाईं गई। इस बार मेले के लिए चलाई गई अतिरिक्त बसों से औसतन 92 रुपये किलोमीटर की आमदनी हुई है।
- राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed