फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   E-vehicle facility centers will be opened to provide self-employment

Una News: स्वरोजगार प्रदान करने के लिए खोले जाएंगे ई-वाहन सुविधा केंद्र

Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
E-vehicle facility centers will be opened to provide self-employment
ऊना। मैसर्ज ई-वाहन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोमवार 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिले में ई-वाहन की ओर से सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। इसके माध्यम से युवा प्रतिमाह 30 से 35 हजार रुपये कमा सकते हैं। इन केंद्रों की ओर से ऑनलाइन प्रदूषण, ऑटो बीमा, फास्ट टैग आदि सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई हैं।
विज्ञापन


अक्षय शर्मा ने बताया कि सभी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर कैंडिडेट लॉगिन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed