फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   E-token facility will start in Mother Child Hospital, there will be no queue of patients

Una News: मातृ शिशु अस्पताल में शुरू होेगी ई-टोकन सुविधा, नहीं लगेंगी मरीजों की कतार

Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
E-token facility will start in Mother Child Hospital, there will be no queue of patients
ऊना। 20 करोड़ रुपये की लागत से बने मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों को ओपीडी के बाहर कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ओपीडी के बाहर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ई-टोकन मशीनें लगाई जाएंगी। इससे ओपीडी के बाहर लगी स्क्रीन पर टोकन नंबर दिखने पर मरीज को जांच के लिए ओपीडी में बुलाया जाएगा। इससे मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेेगा।
विज्ञापन

मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों को अलग भवन मिलने के साथ कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। इसी कड़ी में गायनी ओपीडी और बच्चों से संबंधित ओपीडी के बाहर ई-टोकन व्यवस्था शुरू की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान समय में गायनी और बच्चों से संबंधित वार्ड क्षेत्रीय अस्पताल में ही चल रहा है। जगह की कमी और मरीजों की संख्या अधिक होने के चलते यहां भीड़ लगी रहती है। इससे मरीजों के साथ-साथ चिकित्सकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ओपीडी के बाहर जगह की कमी के चलते महिलाओं को कई बार फर्श पर बैठ कर बारी का इंतजार करना पड़ता है। समस्या को दूर करने के लिए करीब 20 करोड़ की लागत से बने मातृ शिशु अस्पताल में महिलाओं के बैठने के लिए भी उचित व्यवस्था रहेगी। ई-टोकन मशीनें लगने के बाद ओपीडी के बाहर मरीजों की कतारेें भी नहीं लगेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने मातृ शिशु अस्पताल में टोकन मशीनें लगाने के लिए निजी कंपनी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
मातृ शिशु अस्पताल में ई-टोकन सुविधा को शुरू किया जाएगा। इसके लिए जल्द नई ई-टोकन मशीनें लगाई जाएंगी। इससे महिलाओं के ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। डाॅ. रमन शर्मा वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed