{"_id":"67e5664663677e2ad80d7c34","slug":"during-navratri-easy-darshan-will-be-available-for-rs-500-per-person-instead-of-rs-300-una-news-c-93-1-una1002-149825-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नवरात्र में 300 के बजाय 500 रुपये में होंगे प्रति व्यक्ति सुगम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नवरात्र में 300 के बजाय 500 रुपये में होंगे प्रति व्यक्ति सुगम दर्शन
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा- लाइन व्यवस्था पर न पड़े कोई प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में 30 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को लिफ्ट से मंदिर जाने के लिए सुगम दर्शन पास की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। यह सुगम दर्शन पास मंदिर न्यास की बाबा श्री माई दास सदन के भवन में पहले की तरह बनाए जाएंगे। इन नवरात्रों में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन पास सिस्टम से मंदिर दर्शनों के लिए प्रति व्यक्ति 500 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा बुजुर्ग और अपंग श्रद्धालुओं को 100 रुपये पास बनाने के लिए देने होंगे। ये जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि आम दिनों में प्रति व्यक्ति श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन पास 300 का बनाया जाता है लेकिन पिछले कुछ दिनों से भीड़ वाले दिन और नवरात्रों के दौरान सुगम दर्शन सिस्टम से मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का सुगम दर्शन पास प्रति व्यक्ति 500 रुपये बनाया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान सुगम दर्शन पास प्रणाली से लाइन व्यवस्था पर कोई प्रभाव न पड़े। इसका भी ध्यान रखा जाएगा। बीच-बीच में सुगम दर्शन पास सिस्टम को भीड़ को देखते हुए थोड़े समय के लिए बंद भी किया जा सकता है।