फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Durga, Manisha first in painting and poster making competition

Una News: दुर्गा, मनीषा पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग कंपीटीशन में प्रथम

Fri, 01 Aug 2025 08:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 08:04 PM IST
विज्ञापन
Durga, Manisha first in painting and poster making competition
अंब(ऊना)। पीएम श्री मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में शुक्रवार को स्काउट-गाइड कार्यक्रम के अंतर्गत स्कार्फ डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गाइड कैप्टन सोनू कुमारी द्वारा सभी गाइड सदस्यों को प्रतीकात्मक स्कार्फ पहनाकर की गई। इसके पश्चात स्काउट मास्टर रशीद मोहम्मद ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद बन्याल को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य बन्याल ने इस अवसर पर स्काउट-गाइड आंदोलन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आंदोलन छात्रों में नेतृत्व, अनुशासन तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे गुणों का विकास करता है। उन्होंने सभी स्काउट-गाइड यूनिट सदस्यों को स्कार्फ डे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।विद्यालय में पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट एवं गाइड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में दुर्गा और मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नव्या एवं दिशा (कक्षा नवमी) ने द्वितीय स्थान तथा जैस्मिन ने तृतीय स्थान अर्जित किया।इसके अतिरिक्त कक्षा दसवीं की छात्रा मनीषा ने प्रार्थना सभा के दौरान विश्व स्कार्फ दिवस के विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद बन्याल, गाइड कैप्टन सोनू कुमारी, स्काउट मास्टर रशीद मोहम्मद के अतिरिक्त राकेश कुमार, गणेश लट्ठ, हरभजन सिंह तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed