{"_id":"69bfd38baa8091c4fd0a8b39","slug":"due-to-the-closure-of-sewerage-chambers-in-the-city-the-filth-is-flowing-in-the-open-una-news-c-90-1-ssml1025-189992-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहर में आए दिन सीवरेज चैंबर बंद होने से खुले में बह रही गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहर में आए दिन सीवरेज चैंबर बंद होने से खुले में बह रही गंदगी
विज्ञापन
आबादी के हिसाब से शहर में पुरानी तंग पाइपों से चलाया जा रहा काम
25 साल बाद आबादी बढ़ने से पर्याप्त नहीं शहर की सीवरेज सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर के ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल के समीप पिछले एक सप्ताह से सीवरेज चैंबर के लीक होने से गंदगी सड़क पर बह रही है। इसके कारण पास में बनी पार्किंग पूरी तरह गंदगी से भर गई है। स्थिति ऐसी है कि लोग पार्किंग में वाहन खड़े करने के बजाय सड़क किनारे पार्क करने को मजबूर हैं, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय निवासी संजय कुमार, रोशनलाल, सुमन, दिनेश, विशाल वैद्य, सोहन लाल, राकेश कुमार, अतुल वैद्य और विशाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दो दिन पहले ठेकेदार के कर्मचारियों ने चैंबर की सफाई का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर काम अधूरा छोड़कर लौट गए। गौरतलब है कि मंडी शहर की बढ़ती आबादी के बावजूद करीब 35 साल पुरानी सीवरेज लाइन ही उपयोग में है। संकरी और पुरानी पाइपलाइन अब बढ़ते दबाव को संभालने में सक्षम नहीं रही, जिसके कारण शहर के कई वार्डों और सड़कों पर बने चैंबर लीक हो रहे हैं और गंदगी सड़कों पर फैल रही है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि शहर में पुरानी पाइपलाइन को जल्द बदलकर बड़ी डाली जाए, ताकि सीवरेज का सुचारु प्रवाह सुनिश्चित हो सके। साथ ही नियमित सफाई और निगरानी की भी व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।