{"_id":"68b74252dfbd1e6c930dfbe4","slug":"due-to-heavy-rains-vehicular-movement-on-35-routes-including-one-nh-is-closed-una-news-c-93-1-una1002-164190-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भारी बारिश से एक एनएच समेत 35 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भारी बारिश से एक एनएच समेत 35 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुआ भदसाली पुल।संवाद
जिले में मंगलवार को 24 घंटे में हुआ 14.43 करोड़ रुपये का नुकसान
पहाडी इलाकों में पेयजल आपूर्ति बदं, पांच स्कीमें प्रभावित,
बिजली बोर्ड के 73 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। लगातार भारी बारिश के कहर ने जिले में तबाही मचाई है। जगह-जगह पर भूस्खलन से जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में 14.43 करोड़ रुपये का नुकसान मंगलवार को 24 घंटे में हुआ है। 35 के करीब मार्ग अवरुद्ध हुए हैं। जिससे जनजीवन अलग थलग पड़ गया है। जहां पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। सलोह-भदसाली पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होने से ऊना-होशियारपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है। बारिश के कहर के आगे जनजीवन ठहर रहा गया है। पहाडी इलाकों में पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी है। विभाग की पांच स्कीमें प्रभावित हुई है। बिजली बोर्ड के 73 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित पड़ी है। प्रशासन के निर्देशों के अनुसार लोक निर्माण विभाग की टीम में फील्ड में बंद पड़े मार्गों को बहाल करने के लिए पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हैं। मंगलवार को जिले में तीन पशुशालाएं क्षतिग्रस्त होने से एक लाख का नुकसान हुआ है। जबकि, मार्ग बंद और बाधित होने से लोक निर्माण विभाग को 14 करोड़ 29 लाख का नुकसान हुआ है। एक कच्चा मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर 1,20,000 का नुकसान हुआ है। छह पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर 1,92,000 का नुकसान हुआ है। दो कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर 60,000 पर का नुकसान हुआ है। दो गोशालाएं ध्वस्त हुई हैं और 40,000 का नुकसान आंका गया है। दो सरकारी भवन के ढांचे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे 8,00,000 रुपये का नुकसान हुआ है तो दूसरी ओर तीन चाहरदिवारी भी ध्वस्त हुई हैं और 1,30,000 का नुकसान मंगलवार को इस मानसून की भारी बारिश के चलते हुआ है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल के अनुसार मंगलवार को 24 घंटे के भीतर 14 करोड़ 43 लाख का नुकसान आंका गया है। जिले भर में एक एनएच समेत 35 मार्ग बंद है। बंद पड़े मार्गों को बहाल करने के लिए संबंधित विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है। जिला में पहाड़ी इलाकों में बंगाणा और चिंतपूर्णी भी पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है, तो दूसरी ओर बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर भी प्रभावित होने से कई इलाकों में बिजली बाधित हुई है।
जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. नरेश धीमान के अनुसार अब तक इस मानसून में विभाग को 97 करोड़ का नुकसान स्कीमें प्रभावित होने से हुआ है। कुटलैहड और चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के पहाडी इलाकों में पांच पेयजल योजनाएं गाद और मलबा आने से बंद पड़ी है। बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता ई. दर्शन सिंह के अनुसार अब तक बारिश से बोर्ड को 15 करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। सोमवार और मंगलवार की बारिश से हरोली विस क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। 73 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। टीम बिजली बहाली के कार्य में जुटी हुई है। जिले में अभी तक कहीं पर ब्लैक आउट की स्थिति नहीं है।
भदसाली पुल वाहनों की आवाजाही के लिए बंद, ट्रैफिक जैजो मोड़ से भदसाली मार्ग पर डायवर्ट
ऊना। नेशनल हाईवे एनएच 503-ए पर स्थित भदसाली पुल भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान यातायात को लोक निर्माण विभाग के संपर्क मार्ग जैजो मोड़ से होते हुए भदसाली तक डायवर्ट किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण भदसाली पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण पुल को नुकसान पहुंचा और इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुल के मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक वाहनों की आवाजाही निर्धारित वैकल्पिक मार्ग पर रहेगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।