फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Due to heavy rains, the water filled in the fields entered the poultry farm with a strong current, 10000 chicks died

Una News: भारी बारिश से खेतों में भरा पानी तेज बहाव से पोल्ट्री फार्म में घुसा, 10000 चूजों की मौत

Fri, 04 Jul 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, the water filled in the fields entered the poultry farm with a strong current, 10000 chicks died
मंसोह में पोल्ट्री फार्म को हुआ नुकसान, 30 लाख के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

चार घंटे लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही
पीड़ित पोल्ट्री फार्म संचालक ने प्रशासन से राहत की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत धमांदरी के माजरा मंसोह गांव में वीरवार सुबह करीब चार घंटे लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। भारी बारिश से खेतों में भरा पानी जबरदस्त बहाव के साथ रणवीर सिंह पुत्र राम प्रकाश के पोल्ट्री फार्म में घुस गया। इससे फार्म में मौजूद करीब 10,000 चूजों की मौके पर ही मौत हो गई। पोल्ट्री मालिक को लगभग 30 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान के अनुमान है। पीड़ित रणवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बारिश इतनी तेज थी कि पानी खेतों में भर गया। निकासी न होने के कारण पानी खेतों के साथ लगते पोल्ट्री फार्म की ओर मुड़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि फार्म में रखे चूजों को बचाने का कोई समय तक नहीं मिला। चूजों की मौत से न केवल आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि उनकी देखभाल और पालन-पोषण में किए गए महीनों के परिश्रम पर भी पानी फिर गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पशुपालन विभाग के वेटरनरी डॉक्टर और स्थानीय पटवारी पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर नुकसान का आकलन किया और इसकी रिपोर्ट तैयार की। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को त्वरित राहत राशि दी जाए ताकि वह दोबारा अपने व्यवसाय को शुरू कर सके। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि माजरा मंसोह क्षेत्र में जलभराव की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। अब तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान निकाले और उचित जल निकासी की व्यवस्था करे, ताकि भविष्य में फिर से ऐसी आपदा जैसी स्थिति का सामना न करना पड़े। रणवीर सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उसे शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाए ताकि वह इस संकट से उभर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed