{"_id":"689de4e2874cc261060c82c0","slug":"due-to-heavy-rains-100-houses-and-shops-got-flooded-the-affected-people-blocked-the-nh-una-news-c-93-1-ssml1047-162287-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भारी बारिश से 100 मकानों और दुकानों में जलभराव, प्रभावितों ने एनएच किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भारी बारिश से 100 मकानों और दुकानों में जलभराव, प्रभावितों ने एनएच किया जाम
विज्ञापन
फ्रैंड्स कलोनी के घरों में घुसा पानी। संवाद
एक घंटे तक रोके रखा एनएच, घरों में रखे कीमती सामान को पहुंचा नुकसान
अतिरिक्त उपायुक्त ने कड़ी मशक्कत के बाद करवाया बहाल
हर साल बरसात में होने वाले जलभराव को लेकर लोगों में भारी रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में लगातार भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बुधवार देर रात और वीरवार सुबह हुई तेज बरसात से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर किनारों से बहने लगा। इससे शहर के वार्ड-1 और फ्रैंड्ज कॉलोनी में जलभराव हो गया। वार्ड-1 में करीब 70 मकानों और लगभग 30 दुकानों में पानी घुस गया, जिससे घरों में रखे कीमती सामान को नुकसान पहुंचा। इससे गुस्साए लोगों ने वीरवार सुबह चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। एनएच पर ट्रैक्टर ट्राली के साथ रस्सियां बांधकर मार्ग को आवाजाही के लिए बंद कर दिया।
इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद एनएच यातायात के लिए बहाल किया गया। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर बार उन्हें परेशानी और नुकसान झेलना पड़ता है। प्रशासन हर बार सिर्फ आश्वासन देता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। चेतावनी दी गई कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक और सेवानिवृत्त कर्मचारी में बहस
जलभराव के मुद्दे पर वार्ड-1 आर्य नगर निवासी एक सेवानिवृत्त कर्मचारी और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पूर्व विधायक उस नाले का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जिसके पलटने से पानी फ्रैंड्ज कॉलोनी की ओर चला गया था। वह मलबा हटाने के लिए जेसीबी लेकर आए थे, लेकिन कार्य शुरू होते ही एक स्थानीय व्यक्ति ने विरोध किया। इसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।