{"_id":"638b865a3a3f9e372934bd2b","slug":"due-to-flowing-of-temporary-bridge-traffic-system-in-nangal-una-news-sml429696062","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अस्थाई पुल बहने से नंगल में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अस्थाई पुल बहने से नंगल में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। क्षेत्र के गांव बरारी में सतलुज दरिया पर बनाए गए अस्थाई पुल के टूटने के बाद नंगल में जाम की समस्या फिर से विकराल रूप धारण करने लगी है। बरारी में ट्रक यूनियन नंगल के आपरेटरों की ओर से क्षेत्र वासियों के सहयोग से सतलुज पर अस्थाई पुल बनाया गया था। लेकिन बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से दरिया में अधिक पानी छोड़े जाने के बाद पुल बह गया। अब उस रास्ते से गुजरने वाला सारा ट्रैफिक दोबारा नंगल से होकर गुजरने लगा और शनिवार को शहर में लंबा जाम देखने को मिला। इस दौरान वाहनों का जाम नंगल की अड्डा मार्केट तक पहुंच गया। स्थानीय लोगों के साथ वाहन चालक भी खासे परेशान नजर आए।
जानकारी के अनुसार नंगल में वर्ष 2018 से निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य कछुआ चाल में चला हुआ है। शुरुआती दौर में तो निर्माण काफी तेजी से चला लेकिन बाद में विभिन्न कारणों के चलते कार्य की गति बहुत धीमी हो गई। इसका खामियाजा शहर वासियों के साथ वाहन चालकों को भी उठाना पड़ रहा है।
नंगल में हाल ही में अरविंद्रपाल सिंह ने बतौर एसडीएम नंगल का कार्याभार संभाला। उन्होंने फ्लाई ओवर के निर्माण में तेजी लाना अपनी प्राथमिकता बताई। कार्य संभालते ही उन्होंने फ्लाई ओवर निर्माण में जुटी कंपनी व अन्य सरकारी अधिकारियों की अगले सप्ताह बैठक बुलाई। कहा कि बैठक में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर विचार विमर्श के बाद निर्देश जारी किए जाएंगे।