{"_id":"673c7f55af836fb51d0b19f2","slug":"dsp-and-sub-judge-court-will-open-in-bangana-vivek-una-news-c-93-1-una1002-138723-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाणा में खुलेंगे डीएसपी और सब जज कोर्ट : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगाणा में खुलेंगे डीएसपी और सब जज कोर्ट : विवेक
विज्ञापन
कहा, बंगाणा को नगर पंचायत मिलने पर होगा सब समस्याओं का समाधान
व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने पटाखे फोड़ और लड्डू बांटकर मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली को राज्य सरकार की तरफ से नगर पंचायत बनाने की घोषणा पर मंगलवार को बंगाणा चौक पर कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक विवेक शर्मा का जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों और व्यापार मंडल ने बंगाणा चौक पर पटाखे फोड़े और लड्डू भी बांटे। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि बंगाणा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर अब यहां डीएसपी कार्यालय और बंगाणा सब जज कोर्ट खुलेंगे। उसके लिए भूमि चयनित कर ली है। जल्द यह कार्यालय भी बंगाणा में खुलेंगे। विवेक शर्मा ने कहा कि बंगाणा बाजार का और ज्यादा विकास हो, बंगाणा में आने वाली जनता को बंगाणा में सारी सुविधाएं मिलें, इस लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की मुच्छाली पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने पर बंगाणा बाजार की सभी समस्याओं का समाधान होगा। बंगाणा बाजार में लगी हाई मास्क लाइट जो पिछले समय से बंद है, अब नगर पंचायत बनने से बंगाणा बाजार रात को लाइटों से जगमगाएगा। बंगाणा में जल्द बस स्टैंड का भी निर्माण होगा।