फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drug smugglers will be kept under surveillance; the convenience of pilgrims is a priority.

Una News: नशा तस्करों पर रहेगी नजर, श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता

Sun, 28 Jun 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Drug smugglers will be kept under surveillance; the convenience of pilgrims is a priority.
मां चिंतपूर्णी दरबार में आशीर्वाद प्राप्त करते थाना प्रभारी। स्रोत : स्वयं
मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने के बाद थाना प्रभारी सचित कालिया ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में नव नियुक्त थाना प्रभारी सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा-अर्चना के उपरांत थाना चिंतपूर्णी का कार्यभार संभाला। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा और एएसआई राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी सचित कालिया ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और नशा माफिया के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता होगी। भीड़भाड़ वाले दिनों में अतिरिक्त ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed