फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drones will be surveyed for channelization of drains, The city council will survey every ward in collaboration with pwd, the problem of water drainage will be solved

ड्रोन से होगा नालों की चैनेलाइजेशन का सर्वे

Mon, 07 Jun 2021 11:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drones will be surveyed for channelization of drains, The city council will survey every ward in collaboration with pwd, the problem of water drainage will be solved
ऊना। शहर में नालों के चैनेलाइजेशन का कार्य को शुरू करने से पूर्व ड्रोन से हर वार्ड का सर्वे किया जाएगा। नगर परिषद और लोनिवि विभाग ने इसके लिए तैयारी कर ली है। ड्रोन के माध्यम से होने वाले सर्वे के माध्यम से हर वार्ड के छोटे-बड़े नालों का डाटा तैयार किया जाएगा। इसके अलावा मौजूदा समय ने नालों की हालत से संबंधित फुटेज भी बनाई जाएगी। इसके आधार पर ही नालों के चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

ऊना शहर में नालों की चैनेलाइजेशन के लिए नगर परिषद ने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए नप लोनिवि की टीम के साथ मिलकर सर्वे करेगी। इस सर्वे के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा। शहर के वार्डों में सर्वे का कार्य किया जाना है। बता दें कि ऊना शहर की मौजूदा समय से सबसे बड़ी समस्याओं में से बरसात के दौरान पानी की निकासी न होना है। इस कारण हर साल ऊना शहर में बरसात के समय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए लगभग 22 करोड़ से की लागत नालों की चैनेलाइजेशन का कार्य किया जाना है। इस कार्य को अप्रैल माह में शुरू करने की योजना थी। लेकिन कोरोना कर्फ्यू के चलते यह कार्य अभी तक तक शुरू नहीं हो पाया है। जिला में अब कोरोना के मामले कम होने के बाद नगर परिषद ने इस कार्य को जल्द शुरू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कार्य को शुरू करने से पूर्व शहर के सभी वार्डों का सर्वे का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मई माह में इस सर्वे का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नप ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। इस सर्वे के बाद इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट संबधित विभाग के उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जिसके बाद आगामी कार्रवाई शुरू होगी। इन नालों के चैनेलाइजेशन का कार्य होने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी और कई वर्षों से आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि जल्द ही सर्वे का कार्य पूरा किया जाएगा। सर्वे के लिए ड्रोन कैमरे का भी प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed