{"_id":"6837151d9b0ba69d2c012524","slug":"drivers-are-challaned-daily-no-one-is-keeping-an-eye-on-street-vendors-una-news-c-93-1-ssml1047-154933-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वाहन चालकों के रोजाना चालान, रेहड़ी-फड़ी धारकों पर नहीं पड़ रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वाहन चालकों के रोजाना चालान, रेहड़ी-फड़ी धारकों पर नहीं पड़ रही नजर
विज्ञापन
शहर में अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने वालों की भरमार, नहीं हो रही कार्रवाई
सुबह से देर शाम तक अवैध रूप से सड़क किनारे लगती हैं रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस की तरफ से यातायात नियमों की अवहेलना पर जिलाभर में चालान किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर भी रोजाना वाहन चालकों के नियमों की अवहेलना पर चालान किए जा रहे हैं लेकिन शहर में फुटपाथ और एनएच किनारे अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी फड़ी हटाने के लिए पुलिस प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
ऐसे में शहर में आए दिन रेहड़ी फड़ी का जंजाल बढ़ता जा रहा है। जिला मुख्यालय में शायद ही कोई ऐसा स्थान हो, जहां पर अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी न खड़ी होती हो। ऐसे में इस गंभीर समस्या पर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बीते रविवार से मंगलवार तक यातायात नियमों की अवहेलना को लेकर पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार 1486 चालान किए गए हैं। जबकि, शहर में वेंडर मार्केट का निर्माण भी किया गया है। इस वेंडर मार्केट की हालत यह है कि प्रशासन अभी एक भी रेहड़ी फड़ी संचालक को वहां शिफ्ट करने में नाकाम साबित रहा है। दिन में तेज धूप के चलते कुछ रेहड़ी फड़ी ही नजर आती हैं लेकिन शाम होते-होते रेहड़ी फड़ी संचालक बाजार में पहुंच जाते हैं। खास बात तो यह है कि बीते कुछ दिनों से शाम के समय पुलिस की गश्त जिला मुख्यालय पर की जा रही है। इस दौरान इन अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी फड़ी वालों की संख्या सबसे अधिक रहती है।
ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकाें को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चलने के लिए प्रशासन की तरफ से फुटपाथ का निर्माण किया गया है लेकिन इस जगह पर तो रेहड़ी फड़ी वाले अपना डेरा जमा कर बैठ जाते हैं। ऐसे में लोगों को सड़क पर चलने के लिए ही मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कोट्स
इस समस्या को समाप्त करने के लिए पुलिस योजना तैयार कर रही है। जल्द ही अवैध रेहड़ी फड़ी धारकाें पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
अमित यादव, पुलिस अधीक्षक ऊना।