फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Driver dies in collision between bus and tipper

Una News: बस और टिप्पर की टक्कर में चालक की मौत

Sat, 13 Apr 2024 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Driver dies in collision between bus and tipper
मैहतपुर संतोषगढ़ सड़क पर हादसे के दौरान क्षतिग्रसत बस व टिपर।संवाद
रायपुर बाड़ेयां में शुक्रवार दोपहर को हुआ हादसा, बस यात्रियों को मामूली चोटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। शुक्रवार दोपहर को तकरीबन 1:30 बजे निकटवर्ती गांव रायपुर सहोड़ा के माजरा रायपुर बाड़ेयां में एक निजी बस तथा टिप्पर के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही तेज कर दी है।
सूचना मिलने पर मैहतपुर पुलिस ने मौका पर पहुंचकर लोगों की मदद से टिप्पर चालक को कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेजा गया। जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को करीब 01:30 बजे पर माजरा रायपुर बाड़ेयां में बस और टिप्पर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप्पर चालक स्टेरिंग के बीच ही बुरी तरह से फंस गया। जोरदार टक्कर होने से बुरी तरह से जख्मी टिप्पर चालक ने गाड़ी के स्टेरिंग पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने टिप्पर चालक की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक को सीट से निकलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मृतक की पहचान हरदीप सिंह निवासी गांव देहलां के रूप में हुई है, जबकि बस चालक तथा अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे सब खतरे से बाहर बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि इस हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed