फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drinking water treatment plant set up in Bohru, trial successful

रामगढ़धार पेयजल योजना का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित, ट्रायल सफल

Thu, 24 Jun 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drinking water treatment plant set up in Bohru, trial successful
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रामगढ़ धार पेयजल योजना के तहत बोहरू पंचायत में नया पेयजल प्रशोधन संयंत्र (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित कर लिया गया है। संयंत्र का ट्रायल भी सफल रहा है। यह जानकारी ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल प्रशोधन संयंत्र में पंपिंग मशीनरी स्थापित गई है। जल्द ही संयंत्र शुरू हो जाएगा। इससे लगभग 12 पंचायतों के 55 गांवों को शुद्ध पेयजल मिलेगी। रामगढ़ धार योजना के तहत बनाया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिला ऊना का पहला मैकेनिकल फिल्टर सिस्टम की सुविधा युक्त प्लांट है। रामगढ़ धार पेयजल योजना का सुधारीकरण 16 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। इसका 75 से 80 प्रतिशत तक काम पूर्ण कर लिया है। जल शक्ति विभाग को इस योजना का कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस योजना के सुधारीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद पूरे धार क्षेत्र में पानी की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पिछले तीन वर्ष में 150 करोड़ से अधिक की धनराशि जल शक्ति विभाग के माध्यम से खर्च की जा रही है। कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में पानी के टैंकरों से जनता को पानी देने की परंपरा रही है। कांग्रेस अपने कार्यकाल के टैंकरों की याद कुटलैहड़ की जनता को ताजा कर रही है। जबकि भाजपा सरकार का लक्ष्य हर घर को नल से जल देना है, न कि टैंकरों से पानी की सप्लाई करना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed