फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drinking water schemes based on a dozen ravines gasped due to scorching heat

भीषण गर्मी से हांफी एक दर्जन खड्ड पर आधारित पेयजल योजनाएं

Thu, 19 May 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Drinking water schemes based on a dozen ravines gasped due to scorching heat
गोपाल शर्मा
विज्ञापन

अंब (ऊना)। भीषण गर्मी के चलते खड्डों में पानी तेजी से सूखने लगा है। इस कारण खड्डों में निर्मित करीब एक दर्जन उठाऊ पेयजल योजनाएं सूखने लगी हैं। कई जगहों पर पहले से ही दिन में एक बार पानी आ रहा था। वहां भी अब पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
ग्रामीण अब प्राकृतिक जल स्रोतों, कुओं, तालाबों और हैंडपंप से पानी भरने पर मजबूर हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार खड्डों में निर्मित पेयजल योजनाओं में 25 से 50 प्रतिशत तक जल स्तर में कमी आई है। अंब के तहत भरोबड़ में खड्ड में जल स्तर गिरने के चलते पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। जहां जल शक्ति विभाग की ओर से अन्य योजना से जोड़कर पेयजल समस्या को हल करवाया गया है।
विज्ञापन

राजपुर जस्वां पंचायत में जगन्नाथ मंदिर योजना में पेयजल स्तर गिरने के कारण सिर्फ एक वक्त ही पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं को बेहद कम मात्रा में पानी मिल पा रहा है। अंब टिल्ला, बैहली, अरण बैहल गुरेट, कोहाड़छन्न, लोहारा मवां, भरवाईं, समनोली, गिंडपुर मलौण, मैड़ी, नैहरी नौरंगा तथा ज्वार पेयजल योजनाओं के स्रोत में पेयजल की कमी आंकी जा रही है। इससे इलाके में लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता होशियार सिंह ने बताया कि खड्डों के जल स्तर में कमी के चलते कुछ जगहों पर समस्या सामने आई है। समस्या का हल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कुछ पेयजल योजनाएं तैयार हैं। जल्द इनके माध्यम से भरपूर पेयजल मिलेगा। उधर, चिंतपूर्णी विधायक बलबीर सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लिए 36 करोड़ रुपये की योजनाओं को स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में पेयजल समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed