{"_id":"6790fd240eb93874b60aadcf","slug":"drinking-water-and-irrigation-problem-will-be-solved-in-bathu-with-rs-91-lakh-una-news-c-93-1-ssml1048-144072-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बाथू में 91 लाख से हल होगी पेयजल और सिंचाई की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बाथू में 91 लाख से हल होगी पेयजल और सिंचाई की समस्या
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बाथु में सिंचाई परियोजना का प्रधान सुरेखा राणा भूमि पूजन करते हुए।संवाद
प्रधान सुरेखा राणा ने सिंचाई परियोजना का किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। ग्राम पंचायत बाथू की प्रधान सुरेखा राणा ने मोहल्ला भूंडेवाल में सिंचाई के लिए 91 लाख रुपये की लागत से बनने वाली परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत 24.63 हेक्टेयर भूमि है। इससे 105 परिवारों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। वहीं, किसानों को कृषि कार्य में बड़ी राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार यह परियोजना 220 मीटर गहराई से पानी उठाकर सिंचाई सुविधा मुहैया करवाएगी। परियोजना के पूरा होने से किसानों को अपने खेतों की सिंचाई में सहूलियत मिलेगी और फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। गांववासियों ने प्रधान सुरेखा राणा और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह परियोजना उनकी लंबे समय से लंबित मांग थी। इसे पूरा कर उनके कृषि जीवन को बेहतर बनाया गया है। प्रधान सुरेखा राणा ने कहा कि यह परियोजना किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान करेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पंचायत क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुभाष पुरी कमेटी प्रधान सुरेंद्र कुमार सेक्रेटरी मोहन लाल, पंच सूरज और सुरेश, पूर्व प्रधान कुलविंदर सिंह, रमन कुमार, मोनू, पप्पी, संसारी देवी, कुलवंत सिंह, सगली राम, लज्या राम, राजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।