फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drains will be cleaned before the rains, potholes in Bathu Bathri ravine will be filled.

Una News: बरसात से पहले होगी नालों की सफाई, बाथू बाथड़ी खड्ड में पड़े गड्ढे भरे

Thu, 19 Sep 2024 03:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Drains will be cleaned before the rains, potholes in Bathu Bathri ravine will be filled.
ऊना। अमर उजाला की ओर से बरसात में आपदा प्रबंधों पर पानी अभियान रंग लाया है। लगातार प्रकाशित हुए मुद्दों के माध्यम से सामने आई समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। इसके चलते बाथू बाथड़ी खड्ड में खनन से पड़े गड्ढों को भी भरा गया है।
विज्ञापन

वहीं, आने वाले दिनों में बरसात से पहले न केवल नालों की सफाई होगी, बल्कि ग्राम पंचायतों के पास खड्डों के बीच उगे सरकंडों को हटाने के लिए भी प्रशासन पहल करेगा। इसके अलावा एक ही जगह पर होने वाले जलभराव की समस्याओं के समाधान के लिए उन जगहों की पहचान कर ग्राम पंचायतों को प्रशासन पहल के आधार पर अगली बरसात से पूर्व निदान करने के निर्देश जारी करेगा। वहीं, यहां पर जलभराव की मुख्य वजह भूमि विवाद है, वहां उसके समाधान के लिए भी ग्राम पंचायत समय रहते समाधान सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

गौर हो कि बाथू बाथड़ी की हूम खड्ड के बीच पड़े बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का कार्य भी स्वां रीवर फ्लड मैनेजमेंट प्रोजेक्ट सर्कल की ओर से किया गया है। दूसरी ओर प्रशासन ने लांग एवं शार्ट टर्म के लिए प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए रिपोर्ट भी तैयार की है। इसमें लंबे एवं छोटे समय के लिए प्रबंधों को प्रशासन तय करने जा रहा है। आने वाले दिनों में पंचायतों में बाढ़ और लैंड स्लाइड होने वाले इलाकों की पहचान कर वहां सुरक्षा एवं देखभाल प्रबंध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाढ़ या फिर भूकंप जैसे हालातों में राहत कैंप बनाएं जाएंगे। यहां पर प्रभावित लोगों के खाने-पीने, रहने की व्यवस्था होगी। इस बरसात में हुए नुकसान से सबक लेकर संभावित जनवरी माह की बेमौसमी बारिश के लिए प्रशासन पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां तय करेगा और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, अमर उजाला के अभियान में सामने आए सुझावों को प्रशासनिक अधिकारियों में एडीसी ऊना, एसडीएम ऊना एवं हरोली की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
नालों के साथ खड्डों की सफाई को भी सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पानी का बहाव बेहतर तरीके से निकास हो। यहां बार-बार जलभराव हो रहा है। पंचायतों को समय रहते भूमि विवाद और समस्या को समाधान करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है।

-महेंद्रपाल गुर्जर, एडीसी, ऊना
यकीनन आपदा से पूर्व प्रबंधों को पुख्ता बनाने के लिए लिए पंचायतों को निर्देश दिए जाएंगे। आपदा को लेकर एडीसी की रिपोर्ट भी इस सप्ताह आ जाएगी। इसके बाद व्यापक रूप से प्रशासन प्रबंधों को धरातल पर उतारेगा।

-जतिन लाल, उपायुक्त, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed