{"_id":"6790e1a9f653b6f63404cf37","slug":"drainage-project-work-resumed-in-pandoga-laying-of-pipeline-started-una-news-c-93-1-ssml1048-144027-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंडोगा में ड्रेनेज परियोजना का कार्य दोबारा शुरू, बिछने लगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंडोगा में ड्रेनेज परियोजना का कार्य दोबारा शुरू, बिछने लगी पाइपलाइन
विज्ञापन
पंडोगा गांव के वार्ड सात में चल रहा ड्रेनेज पाइपलाइन का कार्य। स्रोत संवाद
अमर उजाला इंपैक्ट
निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री गांव पहुंची, लोगों ने ली राहत की सांस
खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग
करीब एक माह तक चलेगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार पंडोगा के वार्ड सात में रुके ड्रेनेज परियोजना के कार्य को दोबारा शुरू कर दिया है। घरेलू पानी की निकासी के लिए मंजूर हुई इस परियोजना का कार्य बीते करीब डेढ़ माह से रुका पड़ा था। इससे स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस समस्या को अमर उजाला की ओर से प्रमुखता के साथ उठाया गया। इसके बाद बीते मंगलवार को परियोजना के तहत ड्रेनेज पाइप निर्माण स्थल तक पहुंचाए गए और मजदूरों ने दोबारा कार्य शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को इस परियोजना के तहत पाइपलाइन को जोड़ने और बिछाने का कार्य किया गया। जितना रास्ता खोदा गया है, पहले उसमें पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उसके बाद आगे का रास्ता खोदा जाएगा। बीते वर्ष दिसंबर में पंडोगा ग्राम पंचायत के वार्ड-7 में ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने के लिए मोहल्ले के बीचोबीच से गुजरते रास्ते को खोदा गया। करीब 300 मीटर तक रास्ता खोदने के बाद कार्य बंद कर दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को अपने घर पहुंचना मुश्किल हो गया। कई दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हुए। चौपहिया वाहन तो मोहल्ले के बाहर रास्ते में खड़े करने पड़े। करीब डेढ़ माह से यही सिलसिला जारी रहा। बीती 10 जनवरी को लोगों की इस समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया। इसमें सामने आया कि जल शक्ति विभाग के पास सरकारी सीमेंट की खेप नहीं पहुंची। इसी वजह से कार्य अटका हुआ है। हालांकि, निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार ने जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। 10 दिन बाद इस कार्य को शुरू कर दिया गया है।
क्या है मामला
स्वां नदी से सटे पंडोगा के वार्ड-7 के निवासियों को लंबे इंतजार के बाद घरेलू पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज परियोजना को मंजूरी मिली। करीब आठ माह पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंडोगा के वार्ड-7 में ड्रेनेज लाइन बिछाने की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके बाद परियोजना का कार्य शुरू होने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बीच दिसंबर के शुरुआती दिनों में लाइन बिछाने के लिए मजदूर आए, जिससे स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। लेकिन, रास्ते की खोदाई 300 मीटर के करीब होने के बाद मजदूरों ने निर्माण बंद कर दिया। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष देखा गया। हालांकि, अब दोबारा कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पंडोगा के वार्ड-7 की ड्रेनेज परियोजना को दो माह के भीतर ही पूरा करने का लक्ष्य है। इसे लेकर संबंधित ठेकेदार को भी निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा।
ईं. पुनीत शर्मा, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग हरोली