फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Drainage is not proper in Mehatpur vegetable market, farmers are forced to sell vegetables in dirty water.

Una News: मैहतपुर सब्जी मंडी में निकासी सही नहीं, गंदे पानी में सब्जी बेचने को मजबूर हैं किसान

Mon, 13 May 2024 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 13 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Drainage is not proper in Mehatpur vegetable market, farmers are forced to sell vegetables in dirty water.
नगर परिषद प्रति रेहड़ी-फड़ी वाले से वसूल रही 30 रुपये, सुविधाओं की तरफ नहीं दिया जा रहा ध्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। सोमवार और शुक्रवार को सप्ताह में दो दिन लगने वाली किसान सब्जी मंडी स्थल पर थोड़ी सी बारिश होने पर ही जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। इस कारण सब्जी बेचने वाले किसानों को बारिश के गंदे पानी के बीच बैठकर अपनी सब्जी की बिक्री करने को मजबूर होना पड़ रहा है। न केवल किसानों, बल्कि ग्राहकों को भी गंदे पानी में ही सब्जी की खरीदारी करते देखा गया है। रेहड़ी तथा फड़ी वालों का कहना है कि नगर परिषद सप्ताह में दो दिन सोमवार तथा शुक्रवार को 50 तथा 30 रुपये प्रति रेहड़ी-फड़ी वालों से सब्जी की बिक्री लगाने की एवज में वसूल रही है, लेकिन सब्जी स्थल में जिस प्रकार के सुधार की गुंजाइश होनी चाहिए, वह इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सब्जी की खरीदारी को आने वाले ग्राहकों में विनोद कुमार, नरेश कुमार, शकुंतला देवी, राजकुमार दीपक कुमार, राजीव मेनन सहित अनेक अन्य लोगों ने कहा कि जब इन रेहड़ी फड़ी वालों से सब्जी की बिक्री की एवज में नगर परिषद 50 तथा 30 रुपये की वसूली कर रही है तो ऐसे में इन रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए भी सब्जी की बिक्री का उचित बंदोबस्त होना चाहिए, ताकि किसानों को थोड़ी सी बारिश होने पर गंदे पानी के बीच बैठकर अपनी सब्जी की बिक्री को मजबूर न होना पड़े।
मैहतपुर वार्ड दो में किसान सब्जी मंडी में तकरीबन 50 से अधिक रेहड़ी-फड़ी वाले सब्जी फल आदि की बिक्री करते हैं और नगर परिषद इनसे प्रति मंडी करीब दो हजार से अधिक की नकद वसूली कर रही है, जबकि किसानों का कहना है कि सुविधा के नाम पर दो-तीन लाइट्स और एक बिना पानी की सुविधा का शौचालय है। किसानों के साथ-साथ आम जनता ने मांग उठाई है कि नगर परिषद को सब्जी मंडी स्थल में सुधार करने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


कोट्स
सब्जी मंडी स्थल तो पक्का है, लेकिन जलभराव की समस्या किस कारण हो रही है। इस बारे में पता लगाकर इसका हल करवाया जाएगा। जरूरत हुई तो लाइट्स भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्षा चौधरी, कार्यकारी अधिकारी मैहतपुर बसदेहड़ा, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed