फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Draft of delimitation of wards of Zila Parishad Una published

Una News: जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित

Thu, 15 May 2025 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 04:08 PM IST
विज्ञापन
Draft of delimitation of wards of Zila Parishad Una published
प्रशासन ने लोगों से मांगे दावे और आक्षेप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत जिला परिषद ऊना के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। इसे लेकर 14 मई को अधिसूचना जारी की गई है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उपायुक्त ने बताया कि परिसीमन प्रारूप पर यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो तो वे अधिसूचना जारी होने की तिथि से सात दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय ऊना में लिखित रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रकाशित प्रारूप के अनुसार जिला परिषद ऊना में कुल 17 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें पंचायत समिति अंब, बंगाणा और गगरेट में तीन-तीन और हरोली और ऊना में चार-चार वार्ड हैं। निर्वाचन क्षेत्र मुबारिकपुर में बधमाणा, भगड़ा, भटेड़, छपरोह, धर्मशाला महंता, धर्मशाला महंता खास, डूहल भगवालां, डूहल भटवालां, घंगरेट, गिंडपुर मलौण, लोहारा अप्पर, सारड़ा, ज्वाल, कलरूही, खरोह, लोहारा लोअर, मंधोली, मुबारिकपुर, नारी चिंतपूर्णी, प्रंब, शिवुपर, सिद्ध चलेहड़ और घेवट बेहड़ ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं। निर्वाचन क्षेत्र कुठेड़ा खैरला में ग्राम पंचायत अंब टिल्ला, चौआर, जबेहड़, ज्वार, कुठेड़ा खैरला, मैड़ी खास, नैहरी नौरंगा, पोलियां पुरोहितां, राजपुर जस्वां, रिपोह मिसरां, सपौरी, सूरी, त्याई, अंदौरा लोअर, अंदौरा अप्पर और कटौहड़ खुर्द शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र ठठल में ग्राम पंचायत बेहड़ जस्वां, भैरा, चुरुडू, हंबोली, कटौहड़ कलां, कुठियाड़ी, लडोली, नंदपुर, ठठल, टकारला, धंदड़ी, दियाड़ा, धुसाड़ा और स्तोथर शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र सोहारी के तहत टकोली, चौली, सोहारी, बैरियां, चौकी खास, पल्लियां, बडूही, अंबेड़ा धीरज, कठोह, जोल, खरयालता और डीहर ग्राम पंचायतें सम्मिलित हैं। निर्वाचन क्षेत्र धुंदला में ग्राम पंचायत धुंदला, अरलू खास, करमाली, पिपलू, सुकडियाल, चमियाड़ी, सिंहाणा, हटली केसरू, जसाणा, डोहगी, मलांगड़, धतोल, लठियाणी, तनोह, ढियुगली और बुधान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed