फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Vijay Sarpal became the district head of Namdev Samaj Mahasabha

Una News: डॉ. विजय सरपाल बने नामदेव समाज महासभा के जिला प्रधान

Sun, 29 Jun 2025 07:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vijay Sarpal became the district head of Namdev Samaj Mahasabha
तीन साल के लिए निर्वाचित की नई कार्यकारिणी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश की जिला ऊना इकाई की साधारण अधिवेशन बैठक और चुनाव देवी मंदिर अंब में रविवार को संपन्न हुए। इसमें जिला कांगड़ा और हमीरपुर से महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। अधिवेशन की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बाबा नामदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। सभा का संचालन महासचिव अनिल कुमार ने किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला ऊना की कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए, जो पूर्व में नौ जून 2025 को जारी अधिसूचना के तहत आयोजित किए गए थे। 2025 से लेकर 2028 तीन साल के लिए निर्वाचित नई कार्यकारिणी में प्रधान डॉ. विजय सरपाल, उपप्रधान कैलाश चंद्र, सुषमा देवी कानूनी सलाहकार, सतीश करीर सचिव, विनोद कुमार कैशियर, कृष्ण सरपाल प्रेस सचिव, कुशल कुमार ऑर्गेनाइजिंग सचिव, कमल किशोर संयुक्त सचिव, शोभा रानी का चुनाव किया गया। चुनाव के बाद कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अंजन केशव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और समाज हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंजन केशव, महासचिव अनिल कुमार, उपाध्यक्ष चांद रानी व मस्तराम इंदौरिया उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा से प्रधान बलदेव नामदेव, कृष्ण कुमार, बीना कुमारी तथा जिला हमीरपुर से सतीश भारद्वाज (प्रधान) और श्री कुंदन राठौर (सचिव) भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed