फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dr. Rajiv Bindal taught the lesson of organization to the workers

Una News: कार्यकर्ताओं को डॉ. राजीव बिंदल ने पढ़ाया संगठन का पाठ

Thu, 10 Apr 2025 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Dr. Rajiv Bindal taught the lesson of organization to the workers
कहा, 2027 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जुटना होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यों को संगठन, नीति और रणनीति का पाठ पढ़ाया। सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए तैयार करना, संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का मार्गदर्शन देना रहा। डॉ. बिंदल ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जानकारी दी कि राज्य में 18 लाख नए सदस्य बनाए गए हैं, वहीं 27 हजार सक्रिय सदस्य अब पार्टी की रीढ़ बन चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश के 68 में से 46 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि ये सम्मेलन कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने और आगामी चुनाव के लिए संगठन को तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। अब हमारा संकल्प है कि 2027 में हिमाचल प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने। इसके लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक जुटना होगा और संगठन को मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो, जिलाध्यक्ष श्याम मिन्हास, हमीरपुर लोकसभा के सह प्रभारी सुमित शर्मा, कुटलैहड़ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed